एस एम जे ई सी इंटर कॉलेज की विज्ञान प्रदर्शनी में जैनिथ पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी, कक्षा 8 के छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान

यह भी पढ़ें:

शहर में आज 12 दिसंबर, शुक्रवार को आयोजित एस एम जे ई सी इंटर कॉलेज की विज्ञान प्रदर्शनी में जैनिथ पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रदर्शनी में शहर के लगभग 12 प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया। जैनिथ पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 के छात्रों — सुमित, उजैर, और प्रिंस ने अपने नवाचारपूर्ण मॉडल और उत्कृष्ट प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।

विद्यालय लौटने पर विजयी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री राहुल राठी, प्रिंसिपल गीता डेंग तथा वाइस प्रिंसिपल बबीता शर्मा ने विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job