लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद के एक बयान को लेकर सियासी गलियारों में विवाद गहराने के बाद उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। संजय निषाद ने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया, जबकि उसका उद्देश्य किसी भी महिला या समुदाय का अपमान करना नहीं था।
मंत्री संजय निषाद ने स्पष्ट किया कि उनके बयान का आशय केवल एक राजनीतिक संदर्भ में बात रखने का था, न कि किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना। उन्होंने कहा,>
“मेरे बयान को गलत संदर्भ में लेकर तूल दिया जा रहा है। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस लगी है तो मैं उसे वापस लेने के लिए तैयार हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने जो कहा, वह पूर्वांचल की राजनीतिक भाषा और शैली में कही गई बात थी, जिसका कोई अन्य अर्थ निकालना गलत है। संजय निषाद ने यह भी साफ किया कि उनके बयान का मतलब किसी महिला का अपमान करना कतई नहीं था।
इससे पहले उनके बयान को लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और महिला सम्मान से जोड़ते हुए सवाल खड़े किए थे। हालांकि, अब मंत्री की सफाई के बाद मामला राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

