बुलंदशहर के स्याना नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुली चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो बड़ा जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:

स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद यह मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन इंस्टॉलेशन किया जा रहा है और इसके जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

अब सभी की नजर बिजली विभाग पर टिकी है कि वह इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है। अगर विभाग ने स्थिति को संभालने में देरी की, तो स्याना में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job