अंतरिक्ष से 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स!

यह भी पढ़ें:

फ्लोरिडा: नासा (NASA) की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर 9 महीने के लंबे अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। उनके साथ दो अन्य अंतरिक्ष यात्री भी सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापस लौटे।स्पेसएक्स (SpaceX) का ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल (Dragon Freedom Capsule) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सभी यात्रियों को लेकर अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन किया।

यह ऐतिहासिक लैंडिंग आज सुबह 3:27 बजे हुई। जैसे ही कैप्सूल ने धरती के वायुमंडल में प्रवेश किया, चार पैराशूट की मदद से उसकी गति को धीमा किया गया, जिससे कैप्सूल सुरक्षित तरीके से समुद्र में लैंड कर सका।

नासा की रिकवरी टीम ने तत्परता से प्रतिक्रिया देते हुए अपने जहाज पर कैप्सूल को चढ़ाया। इसके बाद जब कैप्सूल का दरवाजा खोला गया, तो सुनीता विलियम्स और उनके साथी मुस्कुराते हुए बाहर आए, जिससे पूरे विश्व में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह मिशन न केवल विज्ञान के लिए बल्कि मानव धैर्य और साहस के लिए भी एक ऐतिहासिक घटना है।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job