नई दिल्ली / भारत।स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने SCO (Specialist Cadre Officer) Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले यह आवेदन 29 दिसंबर 2025 तक था, लेकिन अब Graduates और अन्य eligible उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह राहत उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया था।

यह भी पढ़ें:

SBI के अनुसार आवेदन बढ़ाई गई है ताकि और अधिक योग्य आवेदक इस सरकारी भर्ती (Government Job) में भाग ले सकें और अपने करियर को एक मजबूत दिशा दे सकें। SCO पदों में बैंकिंग के कई विशेषज्ञ क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें Risk Management, Information Technology, Finance, Human Resources, Marketing जैसे क्षेत्रों में शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को SBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी eligibility criteria, age limit, educational qualification और fees को ध्यान से पढ़कर अपना आवेदन पूरा करना चाहिए।

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय उम्मीदवारों से प्राप्त प्रतिक्रिया और आवेदन संख्या को देखते हुए लिया गया है। अब अधिक समय मिलने के कारण अनेक योग्य अभ्यर्थी तैयारी के बाद आवेदन कर सकेंगे।

SBI SCO Recruitment 2025 में चयन प्रक्रिया में आम तौर पर online exam / interview / document verification जैसे चरण शामिल होते हैं। चयन final merit और eligibility के आधार पर किया जाएगा।

GB NEWS INDIA | Category: नौकरी

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job