मुंबई:महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की प्रमुख नेता राखी जाधव ने भाजपा विधायक पराग शाह से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला कर लिया।
राखी जाधव के इस कदम से मुंबई की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उनके भाजपा में शामिल होने से स्थानीय समीकरणों पर गहरा असर पड़ेगा और आने वाले चुनावों में इसका सीधा प्रभाव दिखाई दे सकता है।
भाजपा नेतृत्व ने राखी जाधव का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि मुंबई में भाजपा की पकड़ और मजबूत होगी और विपक्ष को बड़ा झटका लगेगा।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो राखी जाधव का जाना एनसीपी (शरद पवार गुट) के लिए केवल एक नेता का नुकसान नहीं, बल्कि राजनीतिक भरोसे और संगठनात्मक संतुलन पर भी असर डाल सकता है। खासकर मुंबई जैसे रणनीतिक शहर में यह बदलाव पार्टी के लिए चुनौती बन सकता है।
इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल भी उठने लगा है किक्या एनसीपी (शरद पवार गुट) से और भी नेता भाजपा का रुख करेंगे?और
क्या भाजपा मुंबई की राजनीति में और बड़ा खेल खेलने की तैयारी में है?
फिलहाल, राखी जाधव का भाजपा में शामिल होना महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ माना जा रहा है, जिसकी गूंज आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।
GB NEWS INDIA | Category: भारत

