जेवर | 13 जनवरी 2026:
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जेवर के विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने आज मुंबई–दिल्ली एक्सप्रेसवे से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित मार्गों और उनसे जुड़े इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:

निरीक्षण के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने उन प्रमुख मार्गों का जायजा लिया, जो उत्तर प्रदेश को हरियाणा से जोड़ते हैं। इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्ट शुरू होने से पहले ही यातायात दबाव को संतुलित करना और वैकल्पिक मार्गों को मजबूत बनाना है।

Related Update: बुलंदशहर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ का भव्य आयोजन, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे मौजूद

फलैदा से सोलडा तक बनेगा नया सीधा मार्ग

यमुना एक्सप्रेसवे को अतिरिक्त कनेक्टिविटी देने के लिए ग्राम फलैदा से हरियाणा के ग्राम सोलडा तक नया सीधा मार्ग विकसित किया जा रहा है। इससे हरियाणा का सोलडा गांव सीधे जेवर से जुड़ेगा और दोनों राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

इसी क्रम में हरियाणा के ग्राम बागपुर, जहां पुरानी यमुना नदी के कारण आवागमन बाधित होता था, वहां 6 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से कनेक्टिविटी परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे यूपी और हरियाणा के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

बुलंदशहर–झाझर–रबूपुरा मार्ग का चौड़ीकरण

जनपद बुलंदशहर से झाझर होते हुए रबूपुरा आने वाले मार्ग को भी विकसित किया जा रहा है। इस मार्ग पर झाझर से खेड़ा भाईपुर अंडरपास और फिल्म सिटी तक करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

विधायक धीरेंद्र सिंह का बयान

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन के बाद यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ना तय है। हमारा प्रयास है कि हरियाणा की ओर से कई वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जाएं, ताकि लोगों को जाम से राहत मिले और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो

उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा के मंझावली से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले मार्ग को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी मिलेगी।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job