लखनऊ, 14 फरवरी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को आज एक और बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंशीपुलिया-खुर्रमनगर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत कुल 1,45,000 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है।

फ्लाईओवर की विशेषताएँ:

🔹 खुर्रमनगर फ्लाईओवर – ₹270 करोड़ की लागत, कुल 69 स्पैन।
🔹 मुंशी पुलिया फ्लाईओवर – ₹170.60 करोड़ की लागत, कुल 41 स्पैन।

उद्घाटन समारोह में शामिल दिग्गज नेता

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।

यातायात को मिलेगी राहत

लंबे समय से ट्रैफिक की समस्या झेल रहे लखनऊवासियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर के बनने से इंदिरा नगर, मुंशीपुलिया, खुर्रमनगर और आशियाना की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि यूपी में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

GB News India