खुर्जा (बुलंदशहर):खुर्जा नगर के नयागंज मोहल्ले में राशन वितरण को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मोहल्ले के दर्जनों महिला-पुरुषों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को ज्ञापन सौंपकर कम राशन दिए जाने की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें:

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पहले उनके यहां राशन वितरण की जिम्मेदारी डीलर सर्वेश के पास थी, जो प्रति यूनिट पूरा 5 किलो राशन दिया करता था। लेकिन हाल ही में उसका लाइसेंस रद्द कर मालपुरा निवासी राजकुमार को नया राशन डीलर नियुक्त कर दिया गया है। इसके बाद से राशन लेने पर प्रति यूनिट केवल 4 किलो राशन दिया जा रहा है, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार हर यूनिट को 5 किलो राशन मिलना चाहिए।

Related Update: बुलंदशहर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ का भव्य आयोजन, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नयागंज मोहल्ले के लोगों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर सही राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की।

मोहल्लेवासियों की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए राशन ही जीवन रेखा है और उसमें कटौती सीधा उनके हक पर डाका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस गड़बड़ी को रोका जाए और दोषी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई हो।

इस दौरान बिमलेश, किरण देवी, कुसुम लता, राजकुमारी, ममता, काव्य, रितु, दीपांशु, सुमित, अर्जुन सहित दर्जनों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job