Khurja, 20 फरवरी 2026।
खुर्जा नगर स्थित MD Hospital में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर Sharda Hospital की चिकित्सा टीम ने हृदयघात, गुर्दा रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रेस वार्ता में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि हृदय रोग और किडनी संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन समय रहते लक्षण पहचान कर और जीवनशैली में सुधार कर इनसे बचाव संभव है। उन्होंने नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव से दूर रहने की सलाह दी।
एमडी हॉस्पिटल के निदेशक Dr Rohit Chaudhary ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी से शारदा हॉस्पिटल की ओपीडी सेवा एमडी हॉस्पिटल में आरंभ की जा रही है। यह ओपीडी केवल ₹200 के सामान्य शुल्क पर उपलब्ध होगी। प्रारंभ में यह सुविधा सप्ताह में एक दिन रहेगी, जिसे भविष्य में प्रतिदिन संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर Dr Tarun Singh (यूरोलॉजिस्ट) एवं Dr Praveen Raman Mishra (कार्डियोलॉजिस्ट) ने हृदय एवं गुर्दा रोगों के प्रमुख लक्षणों और उपचार की आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार यादव, रोबिन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
GB NEWS INDIA | Category: Health

