खुर्जा। शहर के सिटी स्टेशन रोड स्थित दाताराम चौक पर अंबा क्लिनिक में ऑनस्ट क्लब खुर्जा, यूथ ऑनस्ट क्लब खुर्जा और अंबा क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें:

इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। शिविर में ब्लड जांच, ब्लड ग्रुप जांच, शुगर जांच, ईसीजी, दांतों की जांच, हड्डियों की जांच और ऑक्सीजन लेवल की जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के विशेष सहयोगी हरीश गुप्ता अम्बे ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने भाग लिया। सभी मरीजों को बिना किसी शुल्क के जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

ऑनस्ट क्लब के सचिव डॉ. अजमेर सिंह वालिया ने बताया कि क्लब समाज सेवा के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करता रहता है, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

कैंप सहयोगी डीसी गुप्ता कांटे वाले ने बताया कि इस बार ब्लड जांच कराने वाले सभी मरीजों को एक विशेष हेल्थ कार्ड भी जारी किया गया है। इस कार्ड में मरीज का नाम, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप और शुगर लेवल जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज रहेगी, जो किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में काफी उपयोगी साबित होगी।ऑनेस्ट विनीत आर्य ने बताया कि क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए 24 घंटे नि:शुल्क वाहन सेवा भी उपलब्ध कराई जाती है। वहीं दिव्य मोहन अग्रवाल ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को 24 घंटे नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी क्लब द्वारा कराई जाती है।

इस अवसर पर अजमेर सिंह वालिया, नरेंद्र अग्रवाल, विकास वर्मा, विशाल पोद्दार, विकास सोनी, विनीत आर्य, शेखर वर्मा, डीसी गुप्ता, ममता अग्रवाल एडवोकेट, अखिलेश बैध, सरिता गुप्ता, मनीष गुप्ता, नितिन सिंघल, अतुल गोविल, यश गुप्ता, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, ज्ञान प्रकाश वर्मा, हैप्पी वर्मा, अविनाश, प्रमोद भारद्वाज ‘गुरुजी’, प्रवीण गुप्ता, नरेंद्र गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, विवेक गुप्ता और सचिन शर्मा सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job