खुर्जा (बुलंदशहर)। गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर खुर्जा की वैशाली कॉलोनी स्थित भारत गैस एजेंसी पर एसडीएम और आपूर्ति विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतीक्षा पांडे, सीओ शोभित कुमार और आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह मौके पर पहुंचे और एजेंसी के संचालन तथा गैस वितरण व्यवस्था की जांच की।

यह भी पढ़ें:

अधिकारियों ने एजेंसी पर मौजूद गैस सिलेंडरों का निरीक्षण किया और गैस वितरण से जुड़े रिकॉर्ड की भी जानकारी ली। इस दौरान एजेंसी के कर्मचारियों से बातचीत कर गैस आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम ने गैस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमों के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए।

GB NEWS INDIA | Category: उत्तर प्रदेश

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job