Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिलबिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल
विज्ञापन
Home » खुर्जा में जाटव विकास मंच ने हर्षोल्लास से मनाया 70वां धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस
social

खुर्जा में जाटव विकास मंच ने हर्षोल्लास से मनाया 70वां धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Oct 2026• अपडेट 14 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
​खुर्जा (बुलंदशहर)। सिटी स्टेशन स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में जाटव विकास मंच के तत्वावधान में 70वें धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस महोत्सव का आयोजन…

​खुर्जा (बुलंदशहर)। सिटी स्टेशन स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में जाटव विकास मंच के तत्वावधान में 70वें धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें समाज के उत्थान और बाबा साहब के विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल प्रधान ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

​विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कैलाश भागमल प्रधान ने कहा कि धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस हमें बाबा साहब के दिए गए मूल मंत्रों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा, “70 साल बीत जाने के बाद भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग—’शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ पर चलकर ही हम अपने समाज को जागरूक और सशक्त बना सकते हैं।”

​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से डॉ. अशोक, मोहित, सुरेश चंद, प्रेमपाल, चंद्रभान, कालू, बंटी, टिंकू, योगेश प्रधान, आदित्य गौतम, भगवान दास, कांति और विजय सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने समाज में शिक्षा के प्रसार और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *