नई दिल्ली।भारत ने फ्यूल रिटेल सेक्टर में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। देशभर में पेट्रोल पंपों की संख्या 1 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा फ्यूल रिटेल नेटवर्क बन गया है। यह उपलब्धि अमेरिका और चीन के बाद भारत को वैश्विक ऊर्जा मानचित्र पर मजबूत स्थिति में खड़ा करती है।

यह भी पढ़ें:

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका पहले स्थान पर है, जहां कुल 1,96,643 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। वहीं चीन दूसरे स्थान पर है, जिसके पास 1,15,228 फ्यूल स्टेशन हैं। भारत अब इन दोनों के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जो देश में बढ़ती ऊर्जा मांग, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी को दर्शाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में हाईवे नेटवर्क के विस्तार, नए औद्योगिक कॉरिडोर, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन पहुंचाने की नीति के चलते पेट्रोल पंपों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े जानकारों के अनुसार, आने वाले वर्षों में EV चार्जिंग स्टेशन, ग्रीन फ्यूल और मल्टी-फ्यूल आउटलेट्स के साथ भारत का फ्यूल रिटेल नेटवर्क और भी व्यापक होने की संभावना है।

GB NEWS INDIA | Category: दिल्ली

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job