नई दिल्ली/भारत।जब हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, तो AQI (Air Quality Index) को रियल-टाइम में जानना हर शहरवासी के लिए ज़रूरी हो जाता है। अब आप सीधे Google Maps के ज़रिये अपनी लोकेशन या किसी भी स्थान का वर्तमान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आसानी से देख सकते हैं।
यह सुविधा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, और यह आपको दिखाती है कि हवा कितनी सुरक्षित, मध्यम या असुरक्षित है। नीचे दी गई सरल स्टेप-बाय-स्टेप गाइड से आप तुरंत AQI चेक करना सीख सकते हैं।
Related Update: AKP डिग्री कॉलेज में NSS शिविर का तीसरा दिन: छात्राओं ने की सफाई, ‘बेटी बचाओ’ पर रंगोली, महिला सशक्तिकरण पर विशेष व्याख्यान
Google Maps पर रियल-टाइम AQI कैसे देखें?
- Google Maps ऐप खोलें
- सर्च बार में अपना स्थान चुनें
- मैप पर लेयर (Layers) आइकन चुनें
- ‘Air Quality’ लेयर को चालू करें
- रियल-टाइम AQI देखें
आप किसी भी स्थान पर टैप करके और विस्तृत AQI विवरण भी देख सकते हैं।
AQI क्यों जरूरी है?
AQI वायु में PM2.5, PM10, NO2, CO और Ozone जैसे प्रदूषकों का रियल-टाइम मान बताता है।उच्च AQI स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है, खासकर बच्चों, बुज़ुर्गों और संवेदनशील लोगों के लिए।Google Maps के जरिए AQI जल्दी से जान कर आप अपने दिन-चर्या को उसी के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं — जैसे कि घर से बाहर जाने से पहले मास्क लगाना, जिम खुले में नहीं जाना आदि।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

