नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में फ्रैंक म्यूजिकल ग्रुप की ओर से लोकप्रिय सिंगिंग शो ‘पुकारता चला हूँ मैं – सीजन 4’ का भव्य और यादगार आयोजन किया गया। इस म्यूजिकल इवेंट में देश के कई जाने-माने और उभरते गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें:

कार्यक्रम की आयोजक, फ्रैंक म्यूजिकल ग्रुप की CEO, Founder व Organizer अनु फ्रैंक और शो के सीनियर एडवाइजर व सहयोगी मनीष सिंह ठाकुर ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शो में भाग लेने वाले सिंगर्स ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत प्रस्तुत कर पूरे ऑडिटोरियम को संगीतमय माहौल में बदल दिया।

कार्यक्रम में तमन्ना म्यूजिक बैंड और Sound Lark Audio द्वारा बेहतरीन म्यूजिक और साउंड सपोर्ट प्रदान किया गया, जिसने शो की भव्यता को और बढ़ा दिया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी सिंगर्स और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया और शो को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. रिशु चावला, सूफी-बॉलीवुड सिंगर उस्ताद जुनैद खान, महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सुप्रसिद्ध मॉडल व अभिनेता संदीप दुग्गल, नीरू सहगल, शो होस्ट इमरान, परफॉर्मर मनोज कुमार और विशाल जायसवाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

शो में प्रस्तुति देने वाले सिंगर्स में डॉ. अमरीश कुमार, बलबीर गुलाटी, मीना सेठी, पूर्णानंद कालरा, रागिनी माथुर, रवि जोशी, एस.पी. शर्मा, सीमा नाग, सुरेंद्र लांबा, टाटा वेंकट राव, टीकाराम, विनीत शर्मा, अर्चना गोस्वामी, विशाल कुमार, समर खान, रेनू नेगी, रजनी, राजन अय्यर, सैंडी, जूलियन जॉन सहित अनेक कलाकार शामिल रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही।

शो का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और संगीत की मधुर यादों के साथ हुआ।

GB NEWS INDIA | Category: दिल्ली

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job