नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) माफी (Amnesty) योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत चालान के पुराने जुर्मानों पर राहत दी जाएगी, ताकि नागरिकों को भारी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल सके।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में जारी इस योजना का उद्देश्य उन नागरिकों को राहत प्रदान करना है, जिनके ऊपर पुराने ट्रैफिक चालान जुर्माने पड़ी हैं और जिन्हें अब तक अदायगी के लिए परेशान होना पड़ा है।
योजना के अनुसार नागरिक अपने पुराने चालान का निपटारा आसानी से कर पाएंगे, जिससे उन्हें भविष्य में वाहन पंजीकरण, फिटनेस सर्टिफिकेट या लाइसेंस नवीनीकरण में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दिल्ली सरकार ने इस योजना को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप का भी विकल्प जारी किया है। भुगतान और दस्तावेज़ीकरण ऑनलाइन होने से नागरिकों को लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इसके अलावा, सरकार ने SMS & email reminders की सुविधा भी दी है ताकि कोई भी आवेदनकर्ता निर्धारित समय सीमा से छूट न जाए।
दिल्ली सरकार की ओर से यह कदम परिवहन नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति पर से बोझ कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कोशिश माना जा रहा है।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

