Related Update: बुलंदशहर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ का भव्य आयोजन, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें:

ख़बर विस्तार से:

दिल्लीवालों के लिए एक नई खबर है जो उनके मासिक खर्च में इजाफा करने जा रही है। अब दिल्ली नगर निगम (MCD) घर से कूड़ा उठाने के लिए लोगों से यूजर चार्ज वसूलने जा रही है। यह शुल्क Solid Waste Management Rules, 2016 के तहत बनाए गए ठोस कचरा प्रबंधन उपनियम-2018 के अनुसार लिया जाएगा।

नगर निगम 7 साल बाद इस नियम को लागू कर रही है और इसके तहत दिल्ली के नागरिकों को अब हर महीने ₹50 से ₹200 तक का शुल्क देना होगा। यह चार्ज संपत्ति के प्रकार और क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग होगा।

क्यों लगाया जा रहा है चार्ज?

MCD का कहना है कि बढ़ते कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निपटाने और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के लिए यह शुल्क जरूरी है। इससे ठोस कचरा प्रबंधन को सस्टेनेबल और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

आपको इस नए नियम पर क्या राय है? नीचे कमेंट करके बताएं और इस खबर को शेयर करें।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job