दरभंगा में महिला स्वरोजगार योजना में गड़बड़ी, पुरुषों के खातों में पहुंचे ₹10 हजार, रिकवरी पर बढ़ा विवाद
दरभंगा (बिहार): बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड से महिला स्वरोजगार योजना से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। योजना के तहत गलती से कुछ पुरुष लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर हो गई, जिसके बाद अब राशि की रिकवरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
सरकारी स्तर पर जब इस तकनीकी त्रुटि का पता चला तो संबंधित खाताधारकों को रिकवरी नोटिस भेजे गए। इसके बाद अब तक सात लोगों ने राशि वापस कर दी है, जबकि शेष खाताधारकों द्वारा पैसे लौटाने को लेकर आपत्ति जताई जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप: वोट के बदले पैसा मांगा जा रहा
रिकवरी नोटिस के बाद कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि>
“हमारे वोटों से NDA की सरकार बनी है, पहले हमारे वोट लौटाइए, फिर पैसे क्यों मांगे जा रहे हैं।”
ग्रामीणों का कहना है कि जब पैसा सरकारी खाते से उनके खातों में आया तो उसमें उनकी कोई गलती नहीं थी, ऐसे में अब उनसे पैसे वापस मांगना उचित नहीं है।
Related Update: बुलंदशहर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ का भव्य आयोजन, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे मौजूद
मामला अभी भी विवादों में
हालांकि कुछ लोगों ने स्वेच्छा से पैसा लौटा दिया है, लेकिन बाकी खाताधारकों द्वारा विरोध के चलते मामला अभी भी स्थानीय स्तर पर विवाद का विषय बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

