लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप केस को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए साफ कर दिया कि इस मामले में सरकार किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है।

यह भी पढ़ें:

सोमवार को सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार की कार्रवाई जब अपने अंतिम चरण में पहुंचेगी, तब कई लोग “फातिहा पढ़ने” निकलेंगे, लेकिन सरकार ऐसी सख्त कार्रवाई करेगी कि वे “फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं बचेंगे।” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में हंगामे की स्थिति बन गई

Related Update: बुलंदशहर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ का भव्य आयोजन, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे मौजूद

विपक्ष पर सीधा वार

सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों को भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि कानून का शिकंजा सभी दोषियों पर समान रूप से कसेगा।

सीएम योगी के इस बयान को सरकार की Zero Tolerance Policy से जोड़कर देखा जा रहा है।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job