Skip to content
Saturday, 03 October 2026|India
03 Octआज की खबरें
LIVE TV
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के राडो लग्जरी वॉच शोरूम में 4 करोड़ की घड़ियां चोरी, फिल्मी अंदाज़ में 36 मिनट में हुई डकैती•INDIA ब्लॉक ने सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक प्रदर्शन•UP के अंबेडकर नगर में भीषण हादसा, बस-ट्रेलर टक्कर में 4 की मौत•शेयर बाजार में गिरावट: निवेशकों के लिए अवसर या जोखिम?•नैनीताल ट्रिप पर निकले नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की डंपर टक्कर में मौत, पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल•गोपालगंज में बाढ़: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने 11 घंटे में इंजीनियर को सस्पेंड, पीड़ितों को मुआवजा व राहत का आश्वासन•जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले 11 मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा में भारी बढ़ोतरी•शिमला के धार गांव में भीषण आग: पाँच घर जलकर राख, परिवारों को मिली 20‑20 हजार राहतजयपुर के राडो लग्जरी वॉच शोरूम में 4 करोड़ की घड़ियां चोरी, फिल्मी अंदाज़ में 36 मिनट में हुई डकैती•INDIA ब्लॉक ने सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक प्रदर्शन•UP के अंबेडकर नगर में भीषण हादसा, बस-ट्रेलर टक्कर में 4 की मौत•शेयर बाजार में गिरावट: निवेशकों के लिए अवसर या जोखिम?•नैनीताल ट्रिप पर निकले नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की डंपर टक्कर में मौत, पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल•गोपालगंज में बाढ़: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने 11 घंटे में इंजीनियर को सस्पेंड, पीड़ितों को मुआवजा व राहत का आश्वासन•जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले 11 मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा में भारी बढ़ोतरी•शिमला के धार गांव में भीषण आग: पाँच घर जलकर राख, परिवारों को मिली 20‑20 हजार राहत
विज्ञापन
Home » बंसी पहाड़िया के साथ सपाइयों की ‘चाय पर चर्चा’: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुर्जा में राजनीतिक सरगर्मी तेज
ELECTION

बंसी पहाड़िया के साथ सपाइयों की ‘चाय पर चर्चा’: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुर्जा में राजनीतिक सरगर्मी तेज

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 02 Oct 2026• अपडेट 02 Oct 2026• 12 views
बंसी पहाड़िया के साथ सपाइयों की ‘चाय पर चर्चा’: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुर्जा में राजनीतिक सरगर्मी तेज ​खुर्जा (उत्तर प्रदेश) | …

बंसी पहाड़िया के साथ सपाइयों की ‘चाय पर चर्चा’: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुर्जा में राजनीतिक सरगर्मी तेज

​खुर्जा (उत्तर प्रदेश) | 

​आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में बीती देर रात खुर्जा बस स्टैंड के सामने स्थित मनोहर टी स्टॉल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ‘चाय पर चर्चा’ के रूप में आयोजित की गई। इस अनौपचारिक बैठक में स्थानीय राजनीति और आगामी चुनाव की रणनीतियों पर खुलकर मंथन किया गया।

​टिकट को लेकर खुलकर सामने आए दावेदार

​चर्चा के दौरान पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पार्टी आगामी चुनाव में उन्हें टिकट देती है, तो कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

​वहीं, कार्यक्रम में मौजूद रहे टिकट के दूसरे दावेदार सोनू गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि यदि पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाती है, तो खुर्जा का चौमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वे हर कार्यकर्ता के सम्मान के लिए पूरी मुस्तैदी से लड़ेंगे।

​एकजुटता का संदेश

​बैठक के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी ने दोनों ही भावी उम्मीदवारों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट है। पार्टी जिसे भी अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाएगी, सभी साथी तन, मन और धन से उसके साथ खड़े रहकर जीत सुनिश्चित करेंगे।

​प्रमुख रूप से ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

​इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • ​पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन यादव
  • ​आसिफ जमाली (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, अ. स.)
  • ​आसिफ कुरैशी (पूर्व नगर अध्यक्ष)
  • ​हेमंत राघव (जिला सचिव)
  • ​संजीव पहाड़िया (पूर्व जिला उपाध्यक्ष)
  • ​ताहिर सोलंकी (जिला सचिव)
  • ​सुफियान नंबरदार व रिजवान राना (प्रधान)
  • ​इरफान अंसारी, मौसम मेवाती, शाहिद इन्नी, शानू ठाकुर
  • ​कूरबान अंसारी, सुफियान मंसूरी, सरफराज मेवाती, हसरत पहलवान
  • ​सनी कुमार, हाजी जरीफ गाजी, आस मोहम्मद गाजी, रमेश चंद राही
  • ​इमरान फरीदी, शुभम, मुकेश राघव, आलोक राघव, लकी पंडित, राजकुमार, कन्हैया कुमार आदि शामिल रहे।
यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⌂होम🔥ब्रेकिंग▣लेटेस्ट▶वीडियो⌕खोजें