बंसी पहाड़िया के साथ सपाइयों की ‘चाय पर चर्चा’: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुर्जा में राजनीतिक सरगर्मी तेज
2 मिनट में पढ़ें

बंसी पहाड़िया के साथ सपाइयों की ‘चाय पर चर्चा’: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुर्जा में राजनीतिक सरगर्मी तेज
खुर्जा (उत्तर प्रदेश) |
आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में बीती देर रात खुर्जा बस स्टैंड के सामने स्थित मनोहर टी स्टॉल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ‘चाय पर चर्चा’ के रूप में आयोजित की गई। इस अनौपचारिक बैठक में स्थानीय राजनीति और आगामी चुनाव की रणनीतियों पर खुलकर मंथन किया गया।
टिकट को लेकर खुलकर सामने आए दावेदार
चर्चा के दौरान पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पार्टी आगामी चुनाव में उन्हें टिकट देती है, तो कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
आपके लिए संबंधित खबरें
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद रहे टिकट के दूसरे दावेदार सोनू गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि यदि पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाती है, तो खुर्जा का चौमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वे हर कार्यकर्ता के सम्मान के लिए पूरी मुस्तैदी से लड़ेंगे।
एकजुटता का संदेश
बैठक के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी ने दोनों ही भावी उम्मीदवारों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट है। पार्टी जिसे भी अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाएगी, सभी साथी तन, मन और धन से उसके साथ खड़े रहकर जीत सुनिश्चित करेंगे।
प्रमुख रूप से ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
- पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन यादव
- आसिफ जमाली (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, अ. स.)
- आसिफ कुरैशी (पूर्व नगर अध्यक्ष)
- हेमंत राघव (जिला सचिव)
- संजीव पहाड़िया (पूर्व जिला उपाध्यक्ष)
- ताहिर सोलंकी (जिला सचिव)
- सुफियान नंबरदार व रिजवान राना (प्रधान)
- इरफान अंसारी, मौसम मेवाती, शाहिद इन्नी, शानू ठाकुर
- कूरबान अंसारी, सुफियान मंसूरी, सरफराज मेवाती, हसरत पहलवान
- सनी कुमार, हाजी जरीफ गाजी, आस मोहम्मद गाजी, रमेश चंद राही
- इमरान फरीदी, शुभम, मुकेश राघव, आलोक राघव, लकी पंडित, राजकुमार, कन्हैया कुमार आदि शामिल रहे।




टिप्पणियाँ
0