वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने के चलते मंदिर प्रशासन ने देशभर के भक्तों से 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन न आने की अपील की है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि इस अवधि में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना है, जिससे दर्शन व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने रविवार शाम को जारी दिशा-निर्देशों में कहा कि जो श्रद्धालु दर्शन के लिए आने की योजना बना रहे हैं, वे पहले भीड़ की स्थिति का आकलन करें और आवश्यकता होने पर यात्रा टालें। प्रशासन ने विशेष रूप से दिव्यांगजन, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भीड़ के दौरान मंदिर लाने से बचने की सलाह दी है।

मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से यह भी अपील की है कि वे दर्शन के दौरान कीमती आभूषण न पहनें और अपने साथ बैग या अतिरिक्त सामान लेकर मंदिर परिसर में न आएं, ताकि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में सहयोग मिल सके। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सहयोग से ही सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

GB NEWS INDIA | Category: उत्तर प्रदेश

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job