Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसाहूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा
विज्ञापन
Home » अखिलेश यादव ने बुलंदशहर में सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर हमले का लिया संज्ञान, एसपी से की बात और निष्पक्ष जांच की मांग
social

अखिलेश यादव ने बुलंदशहर में सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर हमले का लिया संज्ञान, एसपी से की बात और निष्पक्ष जांच की मांग

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 13 Oct 2026• अपडेट 13 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अखिलेश यादव ने बुलंदशहर में सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर हमले का लिया संज्ञान, एसपी से की बात और निष्पक्ष जांच की…

अखिलेश यादव ने बुलंदशहर में सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर हमले का लिया संज्ञान, एसपी से की बात और निष्पक्ष जांच की मांग

​बुलंदशहर:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में सपा नेता एवं अधिवक्ता हेमंत राघव के परिवार पर हुए हमले के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर सीधी बातचीत की और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने एक पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने का आग्रह किया है।

​क्या है पूरा मामला?

​यह घटना 15 जुलाई की है, जब खुर्जा के शिल्पा गार्डन के पास दबंगों ने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं अधिवक्ता हेमंत राघव के पिता और भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में हेमंत राघव ने खुर्जा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होने के कारण पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई।

आपके लिए संबंधित खबरें

​राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचा मामला

​संतोषजनक कार्रवाई न मिलने पर अधिवक्ता हेमंत राघव, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी, आसिफ जमाली और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सोनू गौतम के साथ लखनऊ पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने श्री यादव को पूरी घटना से अवगत कराया।

​न्याय की जगी उम्मीद

​सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मामले में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए पुलिस अधीक्षक से बात करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग पत्र भेजने से पीड़ित परिवार में न्याय की आस बंध गई है।

​अधिवक्ता हेमंत राघव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, हाजी यासीन कुरैशी और आसिफ जमाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस संकट की घड़ी में सपा नेतृत्व द्वारा परिवार को न्याय दिलाने के लिए उठाया गया कदम सराहनीय है और इसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *