Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा•छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारेहूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा•छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे
विज्ञापन
Home » खुर्जा में पति की मौत के बाद हिस्सेदारी को लेकर विवाद, महिला ने बच्चों संग पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पुलिस ने बचाई जान।
बुलंदशहर

खुर्जा में पति की मौत के बाद हिस्सेदारी को लेकर विवाद, महिला ने बच्चों संग पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पुलिस ने बचाई जान।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 13 Oct 2026• अपडेट 13 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा में पति की मौत के बाद संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद,  पोएट्री पर पत्नी ने बच्चों संग आत्महत्या का किया प्रयास। ​…

खुर्जा में पति की मौत के बाद संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद,  पोएट्री पर पत्नी ने बच्चों संग आत्महत्या का किया प्रयास।

​ खुर्जा में पति की मौत के बाद हिस्सेदारी को लेकर विवाद, महिला ने बच्चों संग पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पुलिस ने बचाई जान।

​खुर्जा:

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पोटरी पर सोमवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। पति की मौत के बाद अपने मासूम बच्चों के साथ शोरूम पहुंची महिला ने संपत्ति में अपने हिस्से की मांग को लेकर हंगामा किया और देवर द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी से तंग आकर गोद में बच्चे के साथ पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और उसकी व बच्चों की जान बचा ली।

आपके लिए संबंधित खबरें

​क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, पति  के निधन के बाद उनकी पत्नी अपने मासूम बच्चों को लेकर जीटी रोड स्थित पोटरी शोरूम पर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि वह बच्चों की परवरिश और अपने हक के लिए लंबे समय से अपने हिस्से की मांग कर रही थी, लेकिन वहां मौजूद देवर को उस पर तरस नहीं आया और उसने कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। परिवार से न्याय न मिलने और प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

​पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन

​घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा कोतवाली नगर प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तत्परता दिखाई और महिला तथा उसके देवर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *