अवसर मिला तो खुर्जा विधानसभा में सबसे पहले बनवाऊंगा खेल एकेडमी: गौरव जयराम
2 मिनट में पढ़ें

खुर्जा/बुलंदशहर। खुर्जा विधानसभा-70 के गांव उदयपुर में आयोजित भव्य कबड्डी टूर्नामेंट में युवा कांग्रेस (IYC) के प्रदेश महासचिव गौरव जयराम प्रधान (भाईपुर) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार का संकल्प जताया।
भोला क्लब ने जीता प्रथम स्थान
टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद भोला क्लब ने प्रथम, डांसोली ने द्वितीय और पलसेड़ा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि गौरव जयराम ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों को तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व, गांव के बुजुर्गों व गणमान्य लोगों ने गौरव जयराम और उनके सहयोगियों का पारंपारिक रूप से पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
”यदि मुझे खुर्जा विधानसभा की सेवा का अवसर मिला, तो मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में एक आधुनिक खेल एकेडमी स्थापित कराने की होगी। आज हमारे युवाओं को खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। गरीब और किसान परिवारों के लिए बच्चों को बाहर भेजना आर्थिक रूप से बेहद कठिन है। यदि स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलें, तो हमारे युवा अपनी प्रतिभा के बल पर देश भर में नाम रोशन कर सकेंगे।”
आपके लिए संबंधित खबरें
वरिष्ठ नेता व आयोजक रहे मौजूद
कार्यक्रम का सफल आयोजन शिवकुमार, सोनवीर सिंह, नवीन चौधरी, कौमल चौधरी और मोहित अत्री द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान आशीष, नवीन, वतन, गौरव, सौरव, आकाश, कुलदीप, देवा, प्रांजल, ऋतिक, कौशिंदर, नरेश, विजय अत्री, जयदीप, योगेश, सुमित, पारु, राम, और यस सहित कई खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस के जिला महासचिव असीब सोलंकी, खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार, यस चौधरी, अंशु, जिला महासचिव मयंक सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
0