मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। जिससे महिलाओं की सुरक्षा हर हाल में हो सके। वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस अवसर प्रदेश सरकार तीन महिला पीएसी बटालियन की शुरुआत कर रहीं हैं। इस पीएसी बटालियन का नाम महान वीरांगनाओं के नाम पर होगा। इन तीन महिला पीएसी बटालियन की स्थापना झांसी की रानी, रानी अवंतीबाई लोधी तथा वीरांगना उदादेवी के नाम पर होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज में वीरांगना रानी अवंतीबाई की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण किया। इस पुण्यतिथि पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मौजूद थीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत वीरों की धरती हैं ,देश की आजादी में वीरागनाओं की अहम भूमिका रही हैं। उनके संघर्ष व बलिदान ने हमको आज़ादी दिलाई हैं। हमारी सरकार ने मातृ शक्ति को नमन करने के साथ प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए मिशन शक्ति योजना शुरू की गई हैं।

यह भी पढ़ें:

साथ ही हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में 1535 थाना में महिला सुरक्षा डेस्क की स्थापना व महिलाओं के साथ होने वाले साइबर अपराध की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जा रही हैं। प्रत्येक मंडल में महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर अपराध की सुनवाई के लिए पुलिस महानिरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। हर जिले में पांच महिला पुलिस की रिपोर्टिंग चौकी भी बनाया गया हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job