भाई बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल द्वारा नगर की महिलाओं को दिया गया तोहफा।

बुलंदशहर खुर्जा आपको बता दे भारतीय जनता पार्टी से चुनाव जीतकर नगर पालिका की अध्यक्ष बनी अंजना भगवान दास सिंघल ने पहली बार खुर्जा नगर की महिलाओं को रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर दो दिन नगर पालिका परिषद में फ्री मेहंदी लगवाई गई जिसमें नगर की हजारों महिलाओं ने भागीदारी निभाते हुए मेहंदी लगवाई। मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं के लिए नगर पालिका में पीने का पानी व जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। जिसका शहर की हजारों महिला बहन एवं बच्चियों ने जमकर लुफ्त उठाया। इसी के साथ आज दिनांक 30 तारीख को सुबह के समय नगर पालिका चेयरपर्सन के पति भगवान दास सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर फ्री ई रिक्शाओं को रवाना किया। यह फ्री ई रिक्शा 30 अगस्त एवं 31 अगस्त की रात तक चलेंगे। जो अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए इस फ्री ई रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं ने कहा की खुर्जा में पहली बार ऐसी नगर पालिका अध्यक्ष बनी जो महिलाओं के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है, उनको हम लोगों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद । और आने वाले समय में भी ऐसे ही महिलाओं के लिए अंजना भगवान दास सिंघल काम करती रहेगी, इसकी महिलाओं को भी काफी उम्मीद है। और शहर के जनता ने भी अंजना भगवान दास सिंघल को धन्यवाद दिया। खुर्जा नगर पालिका क्षेत्र की महिलाओं से अंजना भगवान दास सिंघल ने कहा की 31 तारीख को भी चलेंगे यह फ्री ई रिक्शा। इसका आप सभी महिला लाभ उठाएं।