Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसाहूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा
विज्ञापन
Home » नोएडा में ईको फ्रेंडली होली मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Breaking News

नोएडा में ईको फ्रेंडली होली मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 26 Mar 2024• अपडेट 26 Mar 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गौतमबुद्धनगर। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से होली मनाई गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को जमकर गुलाल और रंग लगाकर होली…

गौतमबुद्धनगर। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से होली मनाई गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को जमकर गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही सौहार्द का संदेश भी दिया गया। इसके साथ ही लोगों ने हर्बल गुलाल लगाकर ईको फ्रेंडली होली खेली, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की पैरामाउंट गोल्‍फ फोरेस्‍टे सोसायटी में धूमधाम से कम्‍युनिटी होली मनाई गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए शुभकामनाएं दीं। रेन डांस में लोगों ने जमकर मस्‍ती की। इसके साथ ही ईको फ्रेंडली गुलाल लगाकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उधर, एसकेए मेट्रोविले, एसकेए ग्रीन आर्क व एसकेए दिव्‍या टावर्स सोसायटी में भी लोगों ने कम्‍युनिटी होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान लोगों ने ईको फ्रेंडली हर्बल गुलाल और रंगों का प्रयोग किया। एसकेए ग्रुप के डायरेक्‍र संजय शर्मा ने बताया कि हर त्‍योहार मनाना जितना जरूरी है, उतना ही पर्यावरण का ख्‍याल रखना भी जरूरी है। ऐसे में सभी सोसायटीज में ईको फ्रेंडली होली मनाई गई है। उधर, स्‍पेक्‍ट्रम मॉल में होली के उपलक्ष्‍य में डीजे नाइट्स का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग गीतों पर जमकर झूमते दिखाई दिए। माल के वाइस प्रेजीडेंट सेल्‍स व मार्केटिंग अजेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को त्‍योहार के साथ जोड़ने के लिए यह आयोजन किया गया है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *