बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर के अलीगढ़ चुंगी स्थित जेनिथ पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष में बच्चों ने बड़ी सुंदर रंगोली वह जवाहरलाल नेहरु की फोटो पर माल्यार्पण कर फुल आदि चढ़ाया एवं बच्चों ने सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए प्रकाशित किया कि हमारे जीवन में शिक्षा का एक अनूठा महत्व जो लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक है इस दौरान अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई विद्यालय के डायरेक्टर राहुल राठी ने भी बाल श्रम एवं बाल शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए बताया कि शिक्षा पर सभी विद्यार्थियों का अधिकार है और उन्हें इस पर क्रियान्वित करते रहना चाहिए ताकि शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता रहे इसके साथ विद्यालय परिसर की प्रधानाचार्य ने भी नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा लिखित पुस्तकों की चर्चा की और अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए इस प्रकार विद्यालय में बड़ी खुशी के साथ यह कार्यक्रम हुआ और सभी अध्यापक गण की देखरेख में रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। सोनू वर्मा जेनिथ पब्लिक स्कूल

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job