आज दिनांक 14 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को विद्यालय जैनिथ पब्लिक स्कूल (निकट नई तहसील )खुर्जा के विशाल प्रांगण में हिंदी दिवस बड़े ही आकर्षक तरीके से मनाया गया । सर्वप्रथम विद्यालय में आमंत्रित मुख्य अतिथि माननीय भोजराज राठी जो कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित है तथा शिकारपुर में अध्यापन पद पर कार्यरत रहे हैं इसके साथ ही माननीय प्रबंधक महोदय राहुल राठी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता डैंग के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । उपस्थित मुख्य अतिथि ने अपने शिक्षाप्रद वचनों से सभी को लाभान्वित किया । इसके साथ ही प्रबंधक महोदय ने भी अपने शुभ वचनों से सभी को आज भविष्य में अग्रसर रहने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कक्षा पांचवी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी के प्रसिद्ध कवियों तथा कवियित्रियों का अभिनय करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।कुछ छात्र तथा छात्राओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई नाटक प्रस्तुत करके सभी छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक गणों का मन मोह लिया । कुछ विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कविताएं सुनाईं तथा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये । कार्यक्रम के अंत में सभी अभिनय करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया।संपूर्ण कार्यक्रम उप प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।तथा समस्त कार्यक्रम में विद्यालय की हिंदी शिक्षिका लता सक्सैना का संपूर्ण सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job