उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर खुर्जा सीएचसी में अमानवीय तस्वीर कैमरे में कैद हुई है और स्वास्थ्य विभाग के कारनामे को कैमरे में कैद किया गया है, इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को कंधे पर ले जाते तीमारदार दिखाई दे रहे हैं सीएचसी के अंदर इमरजेंसी में भी स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, बताया जा रहा है कि एक सड़क हादसे में युवक घायल हुआ था जिसे इलाज के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया सीएचसी लाया गया था, जहां इमरजेंसी के अंदर तीमारदार घायल युवक को गोद में लेकर दौड़ रहे हैं वही डॉक्टरों पर इलाज ना करने और घायल अवस्था में मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने को मजबूर करने का भी आरोप लगा है, हालांकि इस तरीके की डॉक्टरों की लापरवाही आए दिन सामने आती हैं लेकिन बावजूद इसके बुलंदशहर जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है, अब देखना होगा कि आखिर स्वास्थ्य विभाग के बड़े आलाधिकारी इस मामले में क्या कार्यवाही करते हैं।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job