Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसाहूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा
विज्ञापन
Home » खुर्जा के जैनिथ पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Breaking News

खुर्जा के जैनिथ पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 03 Feb 2024• अपडेट 03 Feb 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर। दिनांक 3 फरवरी, दिन शनिवार को खुर्जा के प्रसिद्ध जैनिथ पब्लिक स्कूल (निकट नई तहसील) में विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ…

बुलंदशहर। दिनांक 3 फरवरी, दिन शनिवार को खुर्जा के प्रसिद्ध जैनिथ पब्लिक स्कूल (निकट नई तहसील) में विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कक्षा नवमी के विद्यार्थियों के द्वारा सभी अध्यापक गणों तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक माननीय राहुल राठी, मैनेजर मैम श्रीमती नीलम राठी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती गीता डैंग ने प्रथम पूज्य श्री गणेश जी तथा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया । इसके पश्चात प्रबंधक महोदय जी तथा मैनेजर मैम ने अपने शुभ वचनों से सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  सर्वप्रथम गणेश वंदना तथा कई प्रकार की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या ने भी अपने शिक्षा प्रद वचनों से सभी विद्यार्थियों को भविष्य में एक अच्छा नागरिक बन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम के दौरान सभी को जलपान भी कराया गया। बीच-बीच में कई प्रकार के खेल भी खिलवाए गए तथा जीतने वालों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। तदोपरांत बहुत सारे प्रश्न पूछ कर तथा अच्छे से जांच पड़ताल करके विद्यालय की इस वर्ष की मिस फेयरवेल तथा मिस्टर फेयरवेल का चुनाव किया गया। जिसमें मिस फेयरवेल रिशु गौतम तथा मिस्टर फेयरवेल अक्षत सोलंकी रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी की आंखे नम हो गई। अंत में सभी को स्वादिष्ट भोजन भी करवाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की कोषाध्यक्ष डॉक्टर हिमानी राठी ,प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता शर्मा तथा कक्षा नवमी व दसवीं के अध्यापक गणों की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके साथ ही विद्यालय के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी शिक्षक गण भी मौजूद रहे ।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *