दिनांक 15 अगस्त दिन मंगलवार को जैनिथ पब्लिक स्कूल ( निकट नई तहसील) खुर्जा के विशाल प्रांगण में 77वां  स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट  के द्वारा किया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्री राहुल राठी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता डैंग के द्वारा झंडा फहराया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा जोश के साथ नारे लगाए गए । इसके उपरांत प्रबंधक महोदय तथा प्रसिंपल मैम के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।कुछ विद्यार्थियों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुछ छात्र तथा छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए । रंगारंग कार्यक्रमों को देखकर सभी भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विद्यालय के कुछ अध्यापकगण तहसील गए तथा कुछ छात्र छात्राएं अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए टीएचडीसी गये । उपस्थित अतिथि गणों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की तथा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया । खुशी से सभी विद्यार्थी नारे लगाते हुए विद्यालय वापस आऐ।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job