बुलंदशहर खुर्जा। शारदीय नवरात्रों में छठ के दिन खुर्जा नगर में निकाली गई मां काली की विशाल शोभायात्रा। मां काली की विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन गंगा मंदिर छोटी होली पर की गई। उसके बाद बैंड बाजे एवं आकर्षक झांकियां सजाकर शहर के विभिन्न मार्ग छोटी होली हनुमान टीला, दुकानी मोहल्ला, राधाकृष्णन मोहल्ला, राय साहब की हवेली, बिंदा वाला चौक, सराफा बाजार, मंडी दानगंज, सुभाष रोड, गांधी रोड, जेवर अड्डे होते हुए रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुई। काली की शोभायात्रा देखने के लिए हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी अपनी व्यवस्था चाक-चौबंद रखी। काली की विशाल शोभायात्रा में खुर्जा की विधायिका मीनाक्षी सिंह ने काली की खपर में प्रसाद चढ़ा कर काली की पूजा की। रामलीला कमेटी के जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, प्रधान नवीन गुप्ता एडवोकेट, प्रमोद वर्मा, पुनित साहनी, डी सी गुप्ता, विकास वर्मा, नवीन गर्ग, भगवान दास सिंघल, विनीत आर्य, बासु शर्मा,सचित गोविल,संजीव गुप्ता,सचिन बंसल,अरुण गर्ग, टीमी, हरजीत सिंह टीटू,अशोक पालीवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मां काली के दिव्य स्वरूप को देखकर श्रद्धालुओं ने खप्पर में प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद लेने के लिए चरणों में धोक देते दिखाई दिए । रास्ते में पढ़ने वाले सभी मंदिरों में मां की आरती उतारकर पूजा की गई।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job