Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को जल्द लगेगा कोविड-19 का टीका
Breaking News

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को जल्द लगेगा कोविड-19 का टीका

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Dec 2020• अपडेट 19 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
– जिले में 35 स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीन का भंडारण – शुरुआत में 13500 स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टीकाकरण अलीगढ़, जनपद अलीगढ़ में…

– जिले में 35 स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीन का भंडारण
– शुरुआत में 13500 स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टीकाकरण

अलीगढ़,

जनपद अलीगढ़ में कोविड-19 की वैक्सीन के जल्द आने की संभावनाओं के बीच भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुड़ गया है । सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा, इसे देखते हुए सूचीबद्ध कर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर कोविंन पोर्टल पर अपलोड किए जाने लगे हैं, जिले में कुल 35 केंद्रो पर कोविड-19 वैक्सीन का भंडारण किया जाएगा ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया 35 केंद्रो पर कोविड टीके का भंडारण किया जाएगा, इन प्वाइंट्स पर रंगाई पुताई साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ हो चुकी है । उन्होंने बताया कि जिला वैक्सीन स्टोर के पास में शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र कर्वी में एक हाल है, जहां पर कोविड-19 का भंडारण होगा इसकी तैयारी हो चुकी है । जिला कोल्ड चैन प्वाइंट्स शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र कर्वी मेंं ही एक सूखे कमरे में सीरीज का भंडारण होगा ।सभी प्वाइंट्स पर डीप रेफ्रिजरेटर और आईएलआर की व्यवस्था की जाएगी । यूएनडीपी के वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही कोविड-19 का टीका लगेगा अभी तक 11549 कर्मियों को सूचीबद्ध किया गया है । जिसमें से समस्त कर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर फीड किया जा चुका है ।

आपके लिए संबंधित खबरें

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि टीका आने के बाद कोविंन पोर्टल से सभी लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज जाएगा कि उन्हें कब और कहां पर टीका लगवाने के लिए जाना है । इसके साथ ही टीकाकरण करने वाले को भी मैसेज के लिए जानकारी दी जाएगी की उन्हें कितने लोगों को कहां पर टीका लगाना है । टीका लगने के बाद मोबाइल पर ही टीका लगवाने का प्रमाण पत्र और दूसरे डोज के टीकाकरण की तिथि की जानकारी मिल जाएगी । उन्होंने बताया कि 75 सरकारी अस्पतालों के तथा 424 निजी अस्पतालोंं के लाभार्थियों का आंकड़ा प्राप्त हो गया है ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *