बुलन्दशहर में आज अपंजीकृत मदरसों का सर्वे शुरू कर दिया है। आज एसडीएम सदर की अगवाई में सर्वे टीम मदरसा इस्लामिया अरबिया में पहुंची और इंतजामिया कमेटी के लोगों से एक एक कर 12 सवालात किये और जवाब मांगा। सर्वे टीम एक एक कर इंतजामिया कमेटी के सामने सवाल करती गई और इंतजामिया कमेटी के लोग जवाब देते गए। जांच में सामने आया कि मदरसे में हरियाणा और यूपी के 95 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। मदरसा अपंजीकृत होने की जानकारी भी सर्वे टीम को दी गई। साथ यह भी बताया गया कि पंजीकरण के लिए मदरसा बोर्ड में आवेदन किया हुआ है। फंडिंग के सवाल पर इंतजामिया कमेटी के लोगों ने जानकारी की दी समाज के आपसी सहयोग से मदरसे का खर्च चलता है। राजस्व टीम ने मदरसे में स्टडी कक्ष, वजू खाना और शौचालयों का भी निरीक्षण किया और तमाम इंतजामात को संतोषजनक बताया। मदरसे में दूर दराज से आने वाले कुछ लोग रूहानी उपचार कराते भी पाए गए। एकाएक सर्वे टीम के पहुंचने पर मदरसा इंतजामिया कमेटी के लोगों में हड़कम्प मच गया।

[spacing size=””]