कश्यप समाज की सभा में गरजे, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद

यह भी पढ़ें:

आज छतारी थाना क्षेत्र के पंडावल दौराहे पर कश्यप समाज की विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद रहे। डॉक्टर संजय निषाद ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि जिस समाज एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी करता वहीं समाज तरक्की पा जाता इसलिए कश्यप समाज को भी निषाद पार्टी को वोट देकर अपनी भागीदारी दर्ज करानी है। डॉक्टर संजय निषाद ने कश्यप समाज के लोगो से अनुरोध किया कि कश्यप समाज को तन मन धन से निषाद पार्टी को मजबूत बना कर 2022 में सत्ता की चाबी निषाद पार्टी को दिलानी है। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश कश्यप जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कश्यप ने सभी कश्यप भाइयों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जितेंद्र कश्यप, संजीव कश्यप, उमेश कश्यप, विशंभर सिंह कश्यप, दीपक कश्यप, दुर्गेश कश्यप, जसवीर कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

गजेंदर सिंह

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job