मुरादाबाद . उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद रेल मण्डल के चंदौसी-हरदुआगंज रेल खंड के डिबाई रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरने के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हो गया है. जिसके चलते तीन ट्रेन को निरस्त किया गया.
सीनियर डीसीएम ने बताया कि मुरादाबाद रेल मण्डल के चंदौसी-हरदुआगंज रेल खंड के डिबाई रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरने के कारण रेलगाड़ी संख्या 04377 अलीगढ़–बरेली जेसीओ को निरस्त रही. रेल गाड़ी संख्या 04394 गजरौला–अलीगढ़ जेसीओ को चंदौसी स्टेशन पर शोर्ट टर्मिनेट हुई, यह गाड़ी चंदौसी तथा अलीगढ़ के मध्य निरस्त रही. रेलगाड़ी संख्या 04393 अलीगढ़-गजरौला) जेसीओ 10 अक्टूबर को चंदौसी स्टेशन से चलेगी तथा यह गाड़ी अलीगढ़ से चंदौसी के मध्य निरस्त रहेगी
ब्यूरो रिपोर्ट किशन जैन.

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job