उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के जनपद खुर्जा 70 विधानसभा के विधायक मीनाक्षी सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ₹10 करोड़ लागत से होने वाले निर्माण कार्य का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जिसमें जंक्शन रोड आरके फार्म हाउस के पास के पुल को जो पूर्व में 8 फीट एवं जर्जर हालत में था। उसे तोड़वा कर दोबारा चौड़ा कर 12 फीट में बनवाया गया। इस पुल को बनवाने में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। और जंक्शन से जहांगीरपुर तक की सड़क का मरम्मत व सोंधा हबीबपुर में एक पुल का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक के काफिले के साथ रहकर हिस्सा लिया। खुर्जा विधानसभा में लगातार होने वाले विकास कार्यों को देखकर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

