Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसाहूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा
विज्ञापन
Home » खुर्जा नगरपालिका की पहली बोर्ड मीटिंग हुई स्थगित। सभासदों ने किया विरोध
Breaking News

खुर्जा नगरपालिका की पहली बोर्ड मीटिंग हुई स्थगित। सभासदों ने किया विरोध

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Jun 2023• अपडेट 22 Jun 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा नगरपालिका की पहली बोर्ड मीटिंग हुई स्थगित। सभासदों ने किया विरोध।   उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगरपालिका की पहली बोर्ड मीटिंग…

खुर्जा नगरपालिका की पहली बोर्ड मीटिंग हुई स्थगित। सभासदों ने किया विरोध।

 

उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगरपालिका की पहली बोर्ड मीटिंग आज दिनांक 22 6 2023 को जलकल विभाग कचहरी रोड पर हुई। जहां पर बोर्ड मीटिंग 1 घंटे देरी से शुरू हुई। बोर्ड मीटिंग में खुर्जा के विधायिका मीनाक्षी सिंह साथ में चेयर पर्सन अंजना सिंघल, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार और साइड में बैठे चेयर पर्सन के पति भगवान दास सिंघल और खुर्जा नगर के 31 वार्ड के सभी सभासद। बोर्ड मीटिंग शुरू होते ही सबसे पहले नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा दिया गया परिचय उसके बाद सभी वार्डों से आए सभासदों के हुए परिचय। तत्पश्चात बोर्ड मीटिंग की शुरुआत हुई, और पहले ही प्रस्ताव पर भारतीय जनता पार्टी के सभासद चेतन शर्मा उर्फ आकाश के साथ लगभग 25 सभासदों ने विरोध जताया और कहा कि यह एजेंडा आधा अधूरा तैयार किया गया है, एवं पूर्व में जो खर्च हुए हैं उसका भी ब्योरा नहीं दिया गया है। जिसके कारण हम सभी सभासद इस बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार करते हैं एवं हम सभी सभासद लोग विरोध दर्ज कराते हैं। नगरपालिका के 8 करोड़ बजट पर पानी फिरता देख चेयर पर्सन के पति भगवानदास को थोड़ा गुस्सा आया लेकिन अपने आप पर कंट्रोल करते हुए बैठे। फिर खुर्जा की विधायिका मीनाक्षी सिंह ने सभी को संबोधन किया,और कहा कि अगर बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास होते हैं तो हमारे नगर के सभी वार्डों का विकास होता है और सभी वार्डों में साफ सफाई सड़क निर्माण आदि का कार्य सुचारू रूप से किया जा सकता है आप सभी लोग इस परिवार के सदस्य हैं किसी एक के कहने में ना आएं अपने विवेक से काम ले और विचार करें कि हमें शहर को किस तरह से विकास की ओर ले जाना है। इसके बाद अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार बोर्ड मीटिंग को स्थगित कर दिए एवं आने वाली 28 तारीख को पुनः बोर्ड मीटिंग रखने के लिए सभी के सामने प्रस्ताव रखा।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *