बुलंदशहर खुर्जा। खुर्जा नगर में चल रहे रामलीला मेले में 7 अक्टूबर को रामलीला कमेटी ने बहुत ही अच्छे प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमें देश के जाने-माने कवि हरिओम पवार से लेकर अनिल अग्रवंशी, सुनील जोगी, अरुण जैमिनी जैसे अन्य कई अच्छे कवियों ने अपने काव्य पाठ को सुनाएं।जनता ने भी खूब जमकर ठहाके लगाते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। कवि सम्मेलन के इंचार्ज भगवान दास सिंगल ने बताया कि इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश जो सांसद महेश शर्मा के प्रतिनिधि हैं उन्होंने हरिओम पवार जी के साथ स्टेज पर सर्वप्रथम फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। उसके बाद कई कवियों ने शुरू में अपने काव्य पाठ के रस बिखेरने शुरू किए। लेकिन तभी हल्की बूंदाबांदी होने के बाद भी कवियों के काव्य पाठ को खुर्जा की जनता ने खूब तालियां बजाते हुए और हंसी के ठहाके लगाते हुए नजर आए।
भारत के मशहूर कवि हरिओम पवार भारत की राष्ट्रीय अस्मिता के गायक हिंदी कवि हैं जो मूलतः वीर रस के कवि हैं। जो अपनी प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी कविताओं का पाठ करते हैं। उनके काव्य पाठ से p युवाओं के मन में जोश आ जाता है। कश्मीर की समस्या पर उल्लेखित होकर उन्होंने यह कविता लिखी। जिसे आज पाठकों के लिए प्रस्तुत किया।
घाटी के दिल की धड़कन,
कश्मीर जो खुद सूरज के बेटे की राजधानी था।
डमरु वाले शिव शंकर की जो घाटी कल्याणी था।
कश्मीर जो इस धरती का स्वर्ग बताया जाता था।
जिस मिट्टी को दुनिया भर में अर्क चढ़ाया जाता था।
कश्मीर जो भारत माता की आंखों का तारा था।
कश्मीर जो लाल बहादुर को प्राणों से प्यारा था।
कश्मीर जो डूब गया है अंधी गहरी खाई में।
फूलों की खुशबू रोती है मरघट की तन्हाई में।
यह अग्नि गंधा मौसम की बेला है
गंधो के घर बंदूकों का मेला है।
मैं भारत की जनता का संबोधन हूं।
आशु के अधिकारों का उद्बोधन हूं।
मैं अभिज्ञा की परंपरा का चारण हूं।
मैं आजादी की पीड़ा का उच्चारण हु।
ऐसे और कवियों ने बहुत ही अच्छी अपनी कविताओं की बौछार की। जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने बताया किस शहर की जनता को ध्यान में रखते हुए कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिस को जनता ने बहुत ही मन से सुना और सराहना की। इस कवि सम्मेलन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नवीन गुप्ता सचिव नंदकिशोर शर्मा, पुनीत साहनी, प्रमोद वर्मा, विकास वर्मा, राम दिवाकर, भगवानदास सिंघल, उमाशंकर अग्रवाल, नवीन गर्ग, रजत अग्रवाल, रिंकू गर्ग एवं हजारों की संख्या में खुर्जा की जनता एवम नागर की समस्त मीडिया व पुलिस अधिकारियों अपने दल बल के साथ कवियों के काव्य पाठ सुनते नजर आए। वही शहर की जनता ने कहा की रामलीला कमेटी का सबसे अच्छा प्रोग्राम कवि सम्मेलन लगा। जिसके लिए शहर की जनता ने रामलीला कमेटी को मीडिया के माध्यम से धन्यवाद दिया। रामलीला कमेटी ने भी लोगों को बैठने की बहुत ही अच्छी व्यवस्था कर रखी थी।
हमारे संवाददाता तुषार जैन
