रमेश श्रीवास्तव।

यह भी पढ़ें:

प्रतापगढ़।

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर प्रधानमंत्री से मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों पर की चर्चा।

मोदी वैन पूरे देश में बटोर रही है सुर्खियां।

कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में चल रही मोदी वैन इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। कौशांबी देश की पहली लोकसभा क्षेत्र है जहां सांसद विनोद सोनकर ने मोदी वैन की शुरुआत की। जो जो लोकसभा क्षेत्र के सुदूर गांवों में बसे ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर लोगों को निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था एवं सुविधा उपलब्ध करा रही है। दो सप्ताह पूर्व जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर मोदी वैन पर गई तो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सराहना करते हुए कहा कि अद्भुत प्रयास। जन सेवा के ऐसे अभियान विकास को नई गति देने वाले है। इसके बाद मंगलवार को पीएमओ कार्यालय से कौशांबी सांसद विनोद सोनकर को दिल्ली बुलाया गया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सांसद विनोद सोनकर ने मिलकर लोकसभा क्षेत्र कौशाम्बी के विकास कार्यों , कौशाम्बी महोत्सव, सांसद खेल स्पर्धा पर विस्तृत चर्चा करते हुए कौशाम्बी महोत्सव पर प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी गंभीरता से विकास कार्यों पर प्रकाशित सांसद खेल स्पर्धा एवं कौशाम्बी महोत्सव की पुस्तिका को देखकर सराहना की।

उक्त जानकारी कौशांबी सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने देते हुए बताया कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में दो बार कमल खिलाने वाले विनोद सोनकर को संगठन ने राष्ट्रीय सचिव के साथ संसदीय आचार समिति लोकसभा का चेयरमैन बनाया है। राज्य के प्रभारी के तौर पर दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी भी है। कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले की 2 विधानसभा कुंडा एवं बाबागंज सम्मिलित है।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job