नए कलाकारों को मौका देने में सबसे आगे है इको फिल्म्स प्रोडक्शन।

यह भी पढ़ें:

 

खुर्जा। नगर का होम फिल्म प्रोडक्शन इको फिल्म्स प्रोडक्शन ने रविवार को शिल्पा गार्डन में दीवाना सॉन्ग की शूटिंग की।

नए उभरते हुए कलाकारों को मौका देने में इको फिल्म्स प्रोडक्शन बिल्कुल भी पीछे नहीं रहता जैसा की ज्ञात है अब तक इको फिल्म प्रोडक्शन के प्रत्येक प्रोडक्ट में शहर व आसपास के क्षेत्र की उभरती हुई प्रतिभा को मौका देने में सबसे आगे है। उसी के चलते हुए रविवार को दीवाना सॉन्ग में साक्षी सोलंकी को मुख्य किरदार में अभिनय करने का मौका दिया है। दीवाना सॉन्ग में विपिन शिशौदिया व साक्षी सोलंकी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस गाने का निर्देशन वसंत शिशौदिया ने किया है। और इस गाने को युवा सिंगर नितिन शिशौदिया व रिया वर्मा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। दीवाना सॉन्ग को वसीम सिद्दीकी ने म्यूजिक व कंपोज किया है। इस गाने की एडिटिंग व डीओपी विक्रांत चौधरी कर रहे हैं। मॉडलिंग के क्षेत्र में उभरते हुए युवा कलाकार माही गौतम ने भी शूटिंग में शिरकत की। अभिनेता विपिन शिशौदिया ने सर्वप्रथम शिल्पा गार्डन के ऑनर नीरज सैनी जी का धन्यवाद किया और साथ ही बताया कि हम हर संभव कोशिश करते हैं उभरते हुए प्रतिभा को जनता के सामने लाएं और प्रोडक्शन में काम दें जिससे कि उनकी प्रतिभा छुपी हुई ना रह जाए दीवाना सॉन्ग बहुत जल्दी ही पब्लिक के बीच होगा। यह सॉन्ग इको फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर आप सभी को देखने को मिलेगा इस शूटिंग में भूपेंद्र शर्मा,मुनेश कुमार,दीया,नीरज सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job