Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसाहूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर•सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस पर कार्यवाही पर रोक लगाई•आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पॅल्सी से थे पीड़ित•संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 अक्टूबर को पूरे भारत में SIR विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया•शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा
विज्ञापन
Home » आसानी से पा सकते है कोरोना महामारी पर काबू: दीपक यादव
Breaking News

आसानी से पा सकते है कोरोना महामारी पर काबू: दीपक यादव

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 07 May 2021• अपडेट 07 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
आसानी से पा सकते है कोरोना महामारी पर काबू: दीपक यादव   – अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने की गरीबों…

आसानी से पा सकते है कोरोना महामारी पर काबू: दीपक यादव

 

– अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने की गरीबों की हर सम्भव सहायता करने की अपील

– कोरोना महामारी के संकटकाल में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मीड़ियाकर्मियो से लेकर किसानों के कार्यो की सराहना की

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत। विवेक जैन

 

प्रसिद्ध समाजसेवी और अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपक यादव ने लोगों से कहा है कि हम भारतीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर आसानी से कोरोना महामारी पर काबू पा सकते है। कहा कि अगर हम दृढ़ संकल्प होकर देश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बतायें गये दिशा-निर्देशों का पालन करें तो कोरोना महामारी को कुछ महीनों में ही देश से समाप्त कर सकते है। दीपक यादव ने कहा कि देश गंभीर संकट से गुजर रहा है। काफी संख्या में लोग इस महामारी में बेरोजगार हो चुके है। उन्होने लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे लोगों की सहायता करने की अपील की, जिनके पास भोजन की व्यवस्था नही है, दवाईयाॅं खरीदने के लिये पैसा नही है, अस्पतालों तक पहुॅचने के लिये साधन नही है। उन्होने कोरोना महामारी के संकटकाल में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रिंट और इलैक्ट्रोनिक मीड़िया, सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये लोग इस महामारी में जिस प्रकार अपने कार्य प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे है वो बहुत ही सराहनीय है। उन्होने उन सभी एनजीओ का भी शुक्रिया अदा किया जो महामारी से पीड़ित लोगों की विभिन्न माध्यमों से सहायता कर रहे है। उन्होने किसानो की भी तारीफ की जिनकी वजह से लोगों को इस महामारी में भी खाने के लिये सब्जियाॅ और अनाज उपलब्ध हो पा रहा है। उन्होने लोगों से कहा कि महामारी इस देश से आसानी से समाप्त हो सकती है, अगर वह मास्क का इस्तेमाल करें, आपस में दो गज की दूरी बनाये रखे, समय-समय पर हाथों को धोते रहे, अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *