Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे•हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवालबिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे•हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल
विज्ञापन
Home » घोसी सीट से सुजीत सिंह होंगे सपा उम्मीदवार, शिवपाल यादव ने किया नाम का ऐलान
Breaking News

घोसी सीट से सुजीत सिंह होंगे सपा उम्मीदवार, शिवपाल यादव ने किया नाम का ऐलान

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 26 Dec 2025• अपडेट 26 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मऊ/लखनऊसमाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव…

मऊ/लखनऊसमाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने घोषणा की कि दिवंगत नेता सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

घोसी सीट पहले सुधाकर सिंह के पास थी, जो 20 नवंबर 2025 को उनके निधन के बाद खाली हो गई थी। अब पार्टी ने परिवार के राजनीतिक उत्तराधिकार को आगे बढ़ाते हुए सुजीत सिंह पर भरोसा जताया है। सपा नेतृत्व का मानना है कि सुजीत सिंह अपने पिता की राजनीतिक विरासत और क्षेत्र में मजबूत पकड़ के दम पर पार्टी को मजबूती देंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह फैसला घोसी क्षेत्र में सपा के परंपरागत वोटबैंक को साधने और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। शिवपाल यादव के नाम ऐलान के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं।

घोसी विधानसभा सीट को पूर्वांचल की अहम सीटों में गिना जाता है, जहां जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सुजीत सिंह की उम्मीदवारी को आने वाले उपचुनाव में बेहद अहम माना जा रहा है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *