Skip to content
Monday, 05 October 2026|India
05 Octआज की खबरें
LIVE TV
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई में ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा: मतदाता सूची से हटाए गए करोड़ों नामों पर उठे सवाल•होरमुज संकट के बीच भारत का ऊर्जा सुरक्षा प्लान: UAE से अंडरसी तेल पाइपलाइन की तैयारी•फ्लाईदुबई FZ1073 में को‑पायलट द्वारा कैप्टन पर हमला: 180 यात्रियों की जान बची•लखनऊ में गोमती की बाढ़ से फैजुल्लागंज फिर डूबा, 10,000 लोग पलायन कर चुके•उद्धव‑राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर गर्जना रैली का आयोजन•स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के A2 कोच में सांप: यात्रियों में दहशत, कोच बदला•दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट गैंग का पर्दाफाश, कंबोडिया से जुड़ा कनेक्शन, JK‑राजस्थान से दो आरोपी अरेस्ट•मुंबई में ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा, असदुद्दीन ओवैसी की श्रावस्ती में जनसभामुंबई में ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा: मतदाता सूची से हटाए गए करोड़ों नामों पर उठे सवाल•होरमुज संकट के बीच भारत का ऊर्जा सुरक्षा प्लान: UAE से अंडरसी तेल पाइपलाइन की तैयारी•फ्लाईदुबई FZ1073 में को‑पायलट द्वारा कैप्टन पर हमला: 180 यात्रियों की जान बची•लखनऊ में गोमती की बाढ़ से फैजुल्लागंज फिर डूबा, 10,000 लोग पलायन कर चुके•उद्धव‑राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर गर्जना रैली का आयोजन•स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के A2 कोच में सांप: यात्रियों में दहशत, कोच बदला•दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट गैंग का पर्दाफाश, कंबोडिया से जुड़ा कनेक्शन, JK‑राजस्थान से दो आरोपी अरेस्ट•मुंबई में ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा, असदुद्दीन ओवैसी की श्रावस्ती में जनसभा
विज्ञापन
Home » सिसाना गांव के जैन समाज ने धूमधाम से निकाली श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा
बागपत

सिसाना गांव के जैन समाज ने धूमधाम से निकाली श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 04 Oct 2026• अपडेट 04 Oct 2026• 7 views
सिसाना गांव के जैन समाज ने धूमधाम से निकाली श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।  श्री 1008 चंद्रप्रभु नवग्रह जैन मंदिर,…

सिसाना गांव के जैन समाज ने धूमधाम से निकाली श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

श्री 1008 चंद्रप्रभु नवग्रह जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र सिसाना में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान श्रीजी की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। रथयात्रा के शुभारंभ से पूर्व बोलियां लगाई गईं। श्रीजी की बोली 15,000 रुपये में पंकज जैन अरिहंत जैन सिसाना वालो ने ली। सारथी की बोली 21,000 रुपये में सत्येंद्र कुमार जैन आकाश जैन सिसाना वालो ने ली। कुबेर की बोली 12,000 रुपये में राजा जैन भारती जैन तथा जिनवाणी की बोली 5,100 रुपये में राजा जैन भारती जैन ने ली। वहीं चंवर की दो बोलियां 6,200 रुपये में पारस जैन एवं वासु जैन (राजा जैन) ने लीं। बोलियों के उपरांत विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रीजी को रथ में विराजमान किया गया। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ भव्य रथयात्रा सिसाना गांव की विभिन्न गलियों से निकाली गई। श्रीजी का पाडु्कशीला पर अभिषेक किया और विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रीजी को पुनः मंदिर में विराजमान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित मयंक जैन ने किया। इस अवसर पर पत्रकार विपुल जैन, सुनील जैन मेडिकल स्टोर वाले, अनिल जैन बैंक वाले, प्रहलाद जैन बड़ा बाजार बागपत, सत्येंद्र जैन, पंकज जैन, राजा जैन, भारती जैन, वासु जैन, पारस जैन, रूबी जैन, पूनम जैन, संतोष जैन, अमित जैन मिलन फोटो स्टूडियो, विकास जैन कोयले वाले, राजीव जैन उर्फ राजू बागपत, अंकित जैन, गौरव जैन, अंशुल जैन, आकाश जैन, हिमांशु जैन, चिन्टू जैन, अजय जैन, ऋषभ जैन, सुरेंद्र जैन, अरिहंत जैन सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⌂होम🔥ब्रेकिंग▣लेटेस्ट▶वीडियो⌕खोजें