Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » यूनिवर्सिटी के अंदर सरेआम कत्ल! AMU टीचर राव दानिश अली की गोलियों से हत्या
Breaking News

यूनिवर्सिटी के अंदर सरेआम कत्ल! AMU टीचर राव दानिश अली की गोलियों से हत्या

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Dec 2025• अपडेट 25 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) परिसर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बेखौफ बदमाशों ने विश्वविद्यालय के एक शिक्षक की…

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) परिसर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बेखौफ बदमाशों ने विश्वविद्यालय के एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक टीचर की पहचान राव दानिश अली के रूप में हुई है। घटना विश्वविद्यालय परिसर के भीतर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से आए दो युवकों ने पहले राव दानिश अली से बातचीत की और फिर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले हमलावरों ने टीचर से कहा, “मुझे पहचाना? अब पहचानेगा”, इसके बाद लगातार फायरिंग कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल राव दानिश अली को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा।

पुलिस का कहना है कि घटना को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या किसी व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी एंगल से जांच जारी है।

आपके लिए संबंधित खबरें

AMU परिसर के भीतर हुई इस हत्या के बाद छात्रों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है, वहीं पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *