सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश
2 मिनट में पढ़ें

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश
खुर्जा।
चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गंगा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रमुख उपाय हैं। निदेशक महोदय ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों के प्रति जागरूक रहें और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करें।
शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक और विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
आपके लिए संबंधित खबरें
कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के प्राध्यापक अजय शर्मा, महाविद्यालय के अनुशासन अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह और बीए विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताया।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. सुशील कुमार, पुनीत सोलंकी, रजत शर्मा और गजेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा समाज में निरंतर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया




टिप्पणियाँ
0