Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल•अमित शाह करेंगे ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि, कांग्रेसी और सपा के कार्यक्रम भी जारी•मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेशअसम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल•अमित शाह करेंगे ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि, कांग्रेसी और सपा के कार्यक्रम भी जारी•मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश
विज्ञापन
Home » यूनिवर्सिटी के अंदर सरेआम कत्ल! AMU टीचर राव दानिश अली की गोलियों से हत्या
Breaking News

यूनिवर्सिटी के अंदर सरेआम कत्ल! AMU टीचर राव दानिश अली की गोलियों से हत्या

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Dec 2025• अपडेट 25 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) परिसर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बेखौफ बदमाशों ने विश्वविद्यालय के एक शिक्षक की…

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) परिसर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बेखौफ बदमाशों ने विश्वविद्यालय के एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक टीचर की पहचान राव दानिश अली के रूप में हुई है। घटना विश्वविद्यालय परिसर के भीतर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से आए दो युवकों ने पहले राव दानिश अली से बातचीत की और फिर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले हमलावरों ने टीचर से कहा, “मुझे पहचाना? अब पहचानेगा”, इसके बाद लगातार फायरिंग कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल राव दानिश अली को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा।

पुलिस का कहना है कि घटना को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या किसी व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी एंगल से जांच जारी है।

आपके लिए संबंधित खबरें

AMU परिसर के भीतर हुई इस हत्या के बाद छात्रों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है, वहीं पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *